हर इन्सान की अपनी कुछ कमजोरी होती है तो कुछ इंसानों को अपनी खुद की काबलियत भी होती है लेकिन जब एक इन्सान अपनी शक्तियों पर घमंड करने लगता है तो अक्सर ऐसा कुछ भी लोगो के प्रति बोल देता है जो की नही बोलना चाहिए लेकिन जब कोई कमजोर और बेबस व्यक्ति अपनी बातो से उस व्यक्ति को आईना दिखाता है तो फिर वही इन्सान कुछ भी आगे से बोलने से पहले उसे बार बार सोचना पड़ता है क्यूकी बिना विचारे जब कोई कुछ बोलता है तो निश्चित ही उसे पछतावा ही मिलता है
तो आईये जानते है एक ऐसी ही कहानी Motivational Kahani Lamp Aur Andha Aadmi
Moral Stories In Hindi जो की हमे जीवन जीने की सीख सिखाती है
किसी शहर में एक अँधा आदमी रहता था वह अँधा आदमी अक्सर रात के अँधेरे में अपने साथ लैम्प |
Lamp यानि लालटेन साथ रखता था एक बार की बात है वह अँधा आदमी रात के अँधेरे में अपने साथ प्रकाश का लैंप साथ में लिए जा रहा था की तभी उसके पास से उसके जानने वाले कुछ व्यक्ति गुजरे और उस अंधे आदमी के हाथ में लालटेन को देखकर वे सभी व्यक्ति अंधे व्यक्ति |The Blind Man का मजाक उड़ाते हुए कहा की “जब आप देख ही नही सकते हो तो भला आपके हाथ में यह प्रकाश का लैम्प होने से क्या फायदा”
तो उस अंधे व्यक्ति ने ने नम्रतापूर्वक कहा की “यह लैम्प मेरे लिए नही है यह लैम्प आप लोगो के लिए है मै तो अँधेरे में भी चल सकता हु क्यूकी मेरा जीवन ही अँधेरे से भरा पड़ा है जिससे मुझे अँधेरे में जीने की आदत बन गयी है लेकिन आप लोग तो सिर्फ दिन के उजाले में ही देख सकते हो और आप लोगो को अँधेरे में देखने की समस्या होती है इसलिए आप लोग मुझे अँधेरे में चलते हुए धक्का न दे दो इसलिए यह लैम्प आप लोगो के लिए मै अपने साथ रखता हु”
अंधी व्यक्ति की यह बात सुनकर वे सभी व्यक्ति बहुत ही अपने आप पर शर्मिंदा हुए और उस अंधे व्यक्ति से क्षमा प्राथना की और सबने निर्णय किया की अब भविष्य में कभी भी बिना विचारे कुछ भी नही बोलेगे
मोरल सीख | Moral Teach
कभी भी किसी के प्रति हमे बोलने से हम क्या बोलने जा रहे है उसके बारे में जरुर सोचना चाहिए
“बोलने से पहले दो बार सोचो”

No comments:
Post a Comment